Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


10.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 फरवरी 2022, 10.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू। आरोपी की पहचान माहिर निवासी गढ़ी बेसिक पानीपत के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया रविवार को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर जलालपुर मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक गढ़ी बेसिक की और से आने वाला है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत सनौली अनाज मंडी के पास नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को नवादा.आर की और से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देख बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपित युवक ने अपनी पहचान माहिर पुत्र इस्लाम निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो पेंट की जेब से हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 10.50 ग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 हजार रूपए कीमत बताई जा रही है।

एएसआई अनिल ने बताया बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी माहिर के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी माहिर से खुलाशा हुआ की उक्त हेरोइन राणा माजरा निवासी मशव्वर ने उसको अवैध रूप से तस्करी करने के लिए दी थी।

पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आरोपी माहिर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी माहिर को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फरार आरोपित मशव्वर को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments