महिला व पुरूष अधिकारियों के लिए प्रेरणा है बीडीपीओ रीतू लाठर
मुख्य उपलब्धी: जल शक्ति अभियान में निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका
BOL PANIPAT , 16 सितंबर। शहर से लेकर गांव तक वास्तव में महिलाएं विकास की धुरी मानी जाती हैं। ये आम राय भी है कि महिलाएं जिन कार्यों को करने की ठान लेती है उन्हें शिद्दत पूर्वक पूरा करती हैं। ऐसी ही एक मधुर भाषी एवं कर्तव्य परायण महिला अधिकारी रीतू लाठर हैं जो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वे वर्तमान में बतौर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
बीडीपीओ रीतू लाठर उन मेहनती व लगनशील महिला अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने सरकार की और से जो भी जिम्मेदारी मिला उसे बखूबी पूर्वक निभाया व निश्चित समय पर सरकार की योजनाओं को आम व्यक्ति तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वे हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती रहती हैं। हमेशा से जनहित में सोचने व सरकारी योजनाओं को घरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाने वाली रीतू लाठर को गत वर्ष उनकी इस शैली व जिम्मेदारी को देखते हुए डॉ. सतबीर सिंह कादियान इंजीनियर इन चीफ एलसीयू ने सम्मानित भी किया था।
बीडीपीओ रीतू लाठर कम समय में महिला ही नहीं पुरूष अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। इसको जाने के लिए हमें थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा व उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के कुछ पन्ने पलटने पड़ेंगे। रीतू लाठर ने वर्ष 2020-2021 में जल शक्ति अभियान के तहत समालखा में अनेक जनहित के कार्य कराए व ग्राम पंचायत बिहौली में गांव के लिए जल सुरक्षा योजना बनाने के लिए अटल भूजल योजना के जल पंचायत बुलाइ इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में भूजल संसाधनों का खाका तैयार करना व भूजल संसाधनों के प्रबंधन के लिए ग्राम जलसमिति का निर्माण करना और गहराते भूजल को रोकना था।
बीडीपीओ रीतू लाठर ने बताया कि इस योजना के तहत भूजल प्रबंधन के मुददों का पता लगाने के लिए 3 दिनों तक जल विशेषज्ञों की टीम ने गांव में अनेक जानकारी जुटाई व भूजल की स्थिति और पानी की गुणवत्ता की जांच की। इस कार्ये में उनका अहम योगदान रहा। रीतू लाठर ने बताया कि उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत समालखा की ग्राम पंचायतों में कनर्वजैंसन स्कीम के तहत 651 सोख्ता गड्डे बनाएं ताकि बारिश के पानी को गड्डों में भरकर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया जा सके। यही नहीं उन्होंने तीन महीने में समालखा उपमंडल के गांव में पंचायतों के सहयोग से 23925 पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की जोरदार शुरूआत की।
रीतू लाठर ने बताया कि वे करीब 1 अगस्त से पानीपत में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के बतौर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अब भी वे पर्यावरण संरक्षण व जल बचाने को लेकर मंथन करती रहती हैं। उनका मानना है कि पौधा लगाना हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य होना चाहिये। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाएं उनकी सेवा का हिस्सा है लेकिन उनका मन हमेशा जनहित में कुछ नया करने को रहता है।
वे कहती हैं कि एक पेड़ विश्वास के साथ की सरकार की पहल वास्तव में प्रशंसनीय है। हर व्यक्ति को एक पेड़ न केवल लगाना चाहिये बल्कि उसकी परवरिश भी बेटे की तरह करनी चाहिये। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान पर उनका जोर रहेगा। रीतू लाठर एक ही बात को रखकर अपनी बात पर विराम देती हैं कि जो भी करो इमानदारी व निष्ठा से करें फिर देखना इसका असर हर जगह कैसे दिखाई पड़ेगा।

Comments