Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 25 स्थिति निधिवन में मीटिंग कर 26 सितंबर को मनाई जा रही अग्रसेन जयंती की रूपरेखा तैयार की । इस दौरान अग्रवाल समाज के अनेकों साथी मौजूद रहे. जिन्होंने 26 सितंबर को मनाई जा रही अग्रसेन जयंती को लेकर लोगों से आग्रह किया कि 26 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल शामिल होंगी.

वही संस्था के पदाधिकारियों  ने बताया कि यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर महाराजा अग्रसेन के चौंक पर समाप्त होगी. वहीं से कलश यात्रा प्रारंभ होकर निधिवन तक जाएगी. कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि पानीपत में इससे पहले कभी भी इस तरीके का कार्यक्रम नहीं हुआ. वहीं लोगों के अंदर महाराजा अग्रसेन की जयंती के कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है. 26 सितंबर को हजारों की संख्या में अग्रवाल परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Comments