Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


इस बार का हनुमान जन्मोत्सव पानीपत के लिए एक अनूठा आयोजन होगा : रमेश माटा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा हुडा क्षेत्र  की धार्मिक संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक  की अध्यक्षता  रमेश माटा ने की.   उन्होंने कहा इस बार का हनुमान जन्मोत्सव पानीपत के लिए एक अनूठा आयोजन होगा। हनुमान जन्मोत्सव में पानीपत की सभी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।   आज हुड्डा और सनौली रोड क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं ने संकल्प लिया कि पानीपत में हनुमान जन्मोत्सव पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ कर बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

श्री कृष्ण कृपा समिति  के प्रतिनिधि सूरज दुरेजा  ने कहा हनुमान जी पानीपत के विशेष  आराध्य देव हैं हमारा कर्तव्य है कि उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाएं।  सबको रोशनी फाउंडेशन की ओर से विकास गोयल एवं सतवीर गोयल ने कहा कि पिछले अनुभव का लाभ लेकर और नई टीम का उत्साह  उमंग लेकर एक नया धाराप्रवाह प्रमाणित किया जाएगा। 

सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष कृष्ण  रेवड़ी ने कहा कि पानीपत के सभी 200 से अधिक मंदिर अपनी छोटी बड़ी भूमिका इस कार्यक्रम में रखेंगे। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, संजय बंसल , अशोक नारंग, डॉक्टर रमेश चुघ, मयंक जैन ,  सुरेंद्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा , दिना नाथ, सूरज बरेजा,मोहिंदर बठला, हरीश काठपाल, सोनू बत्रा, यश, तिलक राज छाबड़ा, किशन गोपाल सेठी,आर  एन रावल, मुरारी चुघ ,कालू गुलाटी, राकेश सचदेवा, किशन शर्मा, धीरज बाँगा, वेद बाँगा, चुनी लाल चुघ, कैलाश लूथरा, वेद शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, जय दयाल, नीरज मिगलानी, संजय बरेजा, पुरुषोत्तम शर्मा , अमित रामदेव, अजय आहूजा , हरीश खुराना, विनीत कत्याल राम चन्द्र, दर्शन रामदेव, मदन लाल खट्टर व अन्य साथी मौजूद रहे। 

Comments