Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


शेष बचे नम्बरदारों के लिए कल होगा मोबाईल वितरण कार्यक्रम: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 19 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार की ओर से कल मंगलवार 20 सितंबर को नम्बरदारों के लिए जिला में मोबाइल वितरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसको लेकर उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा सभी सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि पानीपत, मडलौडा, इसराना, समालखा और बापौली तहसील के अधिकतर नम्बरदारों को मोबाइल वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 सितम्बर को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कांफ्रेंस हॉल में शेष बचे 85 नम्बरदारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी नम्बरदार अनुपस्थित ना रहे। इसके बाद मोबाईल वितरण का कोई भी कार्यक्रम नही होगा।

Comments