नशे के सौदागरों पर शिकंजा. करीब 6 लाख रूपए कीमत के 44 किलो गांजा सहित दो नशा तस्कर गिरफतार
BOL PANIPAT : 21 सितम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित की टीम ने दो नशा तस्करों को 44 किलो गांजा (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बरामद गांजा की अतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान रामदास निवासी चुलकाना व सोनू निवासी लोढ़ा बस्ती समालखा के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शूरूआती पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि दोनों गांजा को विशाखापट्टनम से कम पैसों में खरीदकर समालखा आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए लेकर आए थे। पुलिस टीम ने बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने व नशा तस्करी में संलिप्त इनके साथियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार को सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भोड़वाल माजरी के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चुलकाना निवासी रामदास व लोढ़ा बस्ती निवासी सोनू मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करते है। दोनों प्लास्टिक के कट्टे लेकर भोडवाल माजरी स्टेशन के पास खड़े है। कट्टो में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दी तो दोनों आरोपी पुलिस टीम को देख सिर पर प्लास्टिक के कटों को रख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रामदास पुत्र श्रीचंद निवासी चुलकाना व सोनू पुत्र सेवाराम निवासी लोढ़ा बस्ती समालखा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपियों के कट्टो की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। दोनों कट्टों से बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 44 किलो पाया गया।

Comments