Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक व मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अवैध एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार. चोरी की पांच बाइक व चार मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जून 2022, पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक व मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को एक अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र महेंद्र निवास देवबन कैथल हाल अलीपुर खालसा करनाल, गौरव पुत्र बिरेंद्र निवासी सिंधावली बागपत यूपी व मोहित पुत्र पाले राम निवासी सिवाह पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक व चार मोबाइल फोन बरामद।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम रविवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर भैसवाल मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की अज्ञात तीन युवक चोरी की एक बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। आरोपियों के पास अवैध हथियार होने की भी संभावना है। आरोपी गांव बरसत की तरफ से पानीपत की तरफ आने वाले है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले सभी संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक गांव बरसत की तरफ से सवार होकर आए। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान अनिल पुत्र महेंद्र निवास देवबन कैथल हाल अलीपुर खालशा करनाल, गौरव पुत्र बिरेंद्र निवासी सिंधावली बागपत यूपी व मोहित पुत्र पाले राम निवासी सिवाह पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर तो तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तीनों युवकों की तलाशी ली आरोपी अनिल व गौरव की जेब से एक-एक जिंदा कारतूस व आरोपी मोहित की कैपरी की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक मई में विकास नगर तहसील कैंप में डाई हाउस के पास गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में मलकित पुत्र गुरमुख निवासी डेरा मगर सिंह सैक्टर 13/17 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदात बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की 4 अन्य वारदातों के अतिरिक्त 4 मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चारों बाइक व 4 मोबाइल फोन आरोपी अनिल के किराये के कमरे अलीपुर खालसा करनाल से बरामद कर की गई। आरोपियो से बरामद चोरीशुदा बाइकों व मोबाइल फोन के मालिक की पहचान न होने पर पुलिस टीम ने बाइकों व मोबाइल फोन को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments