Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 21780 रूपए की नगदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर घूपसिंह नगर में सैनी मैडिकल स्टोर के पीछे जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 21780 रूपए की नगदी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मंजूर पुत्र मतलूब निवासी चांदपुर बिजनौर यूपी हाल किरायेदार हाली कॉलोनी पानीपत, राकेश पुत्र दिनेश निवासी घूप सिंह नगर, विक्रम पुत्र सतबीर निवासी विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत सीआईए टू की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान छोटू राम चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की घूप सिंह नगर में सैनी मैडिकल स्टोर के पीछे अज्ञात युवकों द्वारा ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेला जा रहा हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 21780 रूपए की नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments