सामान से भरे आयशर कैंटर लूट मामले में और दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई पानीपत पुलिस. आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.
BOL PANIPAT , 19 जुलाई : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सामान से भरे आयशर कैंटर लूट मामले में शामिल और दो आरोपियों को शनिवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के देवास जिले के चिड़ावद गांव निवासी राममुर्ति व राकेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लूट के अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद थे।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर सितंबर 2019 में समालखा के नजदीक जीटी रोड पर सामान से भरा ट्रैकर्स इंडिया कंपनी का एक आयशर कैंटर लूटने की वारदात को अंजमा दिया था।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 9 साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार इनके दो अन्य साथी आरोपियों के बारे ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
इंचार्ज सब इंस्पकेक्टर राकेश ने बताया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके मध्य प्रदेश के जिला देवास के भैराखेड़ी निवासी मनोज उर्फ गंगाराम, ओमप्रकाश झाला, टोंककला निवासी दिनेश, सतीश, सुशील, ओड निवासी मनोज, कल्याण, सतीश जाजा, जिला आगर के कानड़ निवासी तुलसीराम तथा इंदौर निवासी गौरव गोयल के कब्जे से लूटा गया कैंटर व सामान से भरी 20 पेटी बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने फरार अपने साथी आरोपी राममुर्ति, राकेश व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था।
यह है मामला
थाना समालखा में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव खरारू निवासी अनिल पुत्र उपेंद्र शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बतायाा था कि वह पिछले करीब 4/5 साल से ट्रैकर्स इंडिया कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है। 19 सितंबर 2019 को सुबह करीब 8 बजे वह आयशर कैंटर में इंडोआर्या गोदाम से आईटीसी कंपनी का सामान (सिगरेट, बिस्कुट, नमकीन तथा साबुन) 204 पेटी लोड कर जगाधरी के लिए चला था। जीटी रोड पर समालखा के पास साई पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचा तो तभी एक बिना नंबर प्लेट की इनोवा जैसी गाड़ी, जिसमें करीब 6/7 व्यक्ति सवार थे, अचानक मेरी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। गाड़ी से 4/5 व्यक्ति नीचे उतरे और जबरदस्ती उसकी गाड़ी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर बंधक बना लिया तथा घिलौड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। थाना समालखा में अनिल की षिकायत पर बीएनएस की धारा 379A, 341, 34 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments