Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


विकास कार्यो में दिखाई दे रचनात्मकता: सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 27, 2022 Tags: , , , ,

ई-दिशा की बैठक में 27 एजेंडों पर किया गंभीरता से विचार विमर्श

BOL PANIPAT । 27 सितंबर। लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला  विकास  समन्वय  और  निगरानी  समिति  की दूसरी तिमाही बैैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जिले में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति के बारे में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने विस्तारपूर्वक जानकारी ली व योजनाओं में कहां रुकावट आ रही है। अधिकारियों से उस सम्बंध में सवाल किये। सांसद ने अधिकारियों को कहा कि वे कार्यों में देरी ना करें। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य इन योजनाओं के तहत कराये जा रहे हैं उनमें रचनात्मकता दिखाई देनी चाहिये। एक -एक काम पर ध्यान देना जरूरी है। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में विभिन्न विभागों के एजेंडों पर विचार विर्मश किया गया। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वे क्षेत्र का पूर्ण विकास चाहते हैं इसके लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शीघ्रता ये पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया व इन योजनाओं की समय-समय पर निगरानी करनें की बात कही।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आम व्यक्ति 10 लाख रुपये तक का ऋण लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकता है। इस योजना के तहत जिले में अब तक 68 करोड़ के ऋण दिये जा चुके हैं। बैठक में मनरेगा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि  जिले के खोतपुरा गांव में 21 एकड़ भमि को खेती योग्य बनाया जा चुका है। जिले में मनरेगा के तहत युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। इस योजना को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है उस पर सांसद ने अधिकारियों से सुझाव भी मांगे।
बैठक में सांसद संजय भाटिया ने अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिये गये लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी ली । बैठक में सांसद ने स्कूलों में शौचालयों की साफ सफाई में गंभीरता दिखाने की बात कही। सांसद ने अधिकारियों से 1 महीने के अंदर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों में सफाई को रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद वे 10 गांवों का निरीक्षण करेंगे।  बैठक मेें सांसद ने सिवाह गांव में निर्माणाधीन नए बस स्टैंड की स्थिति के बारे मेें भी जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि जिले में 327 पात्र लोगों  को इस योजना के तहत पहली व 81 को दूसरी किस्त दी जा चुकी है।
सांसद ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के बारे में स्थिति जानी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में 1700 स्वयं सहायता समूह संचालित किये जा रहे हैं। सांसद ने इन समूहों के लिए सरकारी इमारतों के आगे शैड बनाने का सुझाव दिया ताकि ये तैयार किये गये  उत्पादों की बिक्री कर सकें। उन्होंने ग्रामीण कोशल योजना के बारे में भी अधिकारियों से सुझाव मांगे।
बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी समालखा के सरक ारी अस्पताल में 4 घंटे सरकारी डॉक्टरों के बैठने पर व असपताल में रक्त दान शिविर लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक में इस बात पर भी गंभीरता दिखाई गई व डिलीवरी के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नो इस बात का ध्यान रखें व गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें। बैठक में सांसद ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत  जिले में कितने कार्ड बनाये जा चुके हैं इस पर भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत 1 लाख 34 हजार कार्ड बनाये जा चुके हैं। बैठक में सांसद ने जिले में डेंगु व अन्य बीमारी की रोकथाम के लिए पंचायती व एमसी क्षेत्र में शीघ्रता से फोगिंग करने के लिए कहा।
सांसद संजय भाटिया ने स्वच्छ भारत मिशन, ठोस तरल कचरा प्रबंधन, शौचालय, प्रधानमंत्री कृषि संचित योजना,  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम के द्वारा दी जाने वाली पैंशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, समैकित बाल विकास योजना, मीड डे मील, खाद्य आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और नगर निगम से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ  जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो दिशानिर्देश दिए हैं उसकी पूूर्ण रूप से पालना किया जायेगा।
बैठक मेें सांसद संजय भाटिया और उपायुक्त सुशील सारवान ने पानी की बचत को लेकर आह्वान करते हुए अधिकारियों को ई-दिशा के अंतर्गत 60 बोतले वितरित की।

Comments