Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा व समालखा में सांसद संजय भाटिया तिरंगा ध्वजारोहण करेंगे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पानीपत में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ध्वजारोहण करेंगे जबकि समालखा में करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया तिरंगा ध्वजारोहण करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष पानीपत के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समालखा के कार्यक्रम में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर भव्य समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में ना केवल परेड का प्रदर्शन होगा बल्कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

Comments