Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार जैविक खेती के साथ किसानों को जोडऩे को लेकर देगी प्रशिक्षण: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 29, 2023 Tags: , , , , ,

-चयनित किसानों की सूचि विभाग की वेबसाइट पर 8 सितंबर को अपलोड होगी
-ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर 8 सितंबर सांय 4 बजे तक कर सकते हैं
-ऑर्गेनिक फार्मिंग, मशरूम कल्टीवेशन, प्रोटेक्टिव कल्टीवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इन फ्रूट, वेजिटेबल एंड फ्लावर, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन का देगी प्रशिक्षण
-पुरूष किसानों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था बागवानी विभाग द्वारा की जाएगी

BOL PANIPAT , 29 अगस्त। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार बागवानी के साथ किसानों को जोडऩे के प्रति गंभीर है। राज्य सरकार ने कई ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है जिनका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य किसानों को बागवानी के क्षेत्र में अच्छी आमदनी हो व उनकी आय में वृद्धि हो इसको लेकर अब किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने की सरकार की योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बागवानी केंद्र गुरुग्राम में किसानों को अलग-अलग तिथियों में 5 दिन का प्रशिक्षण विशेषज्ञों से दिलायेगी। यह पांच दिन का प्रशिक्षण अलग -अलग तिथियों में वर्ष 2024 जनवरी तक होगा। इन प्रशिक्षणों में 125 किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग, मशरूम कल्टीवेशन, प्रोटेक्टिव कल्टीवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इन फ्रूट, वेजिटेबल एंड फ्लावर, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन पर प्रशिक्षण देकर उन्हें बागवानी में पारंगत किया जायेगा।
    उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि इसके लिए किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बागवानी विभाग की वेबसाइट कौशलडॉटहार्टिहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर कर सकते हैं। जो किसान पहले अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराएंगे उन्हें ही प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। बागवानी प्रशिक्षण केंद्र गुरूग्राम में 11 सितंबर से 15 सितंबर तक किसानों को जैविक खेती से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया जाना। जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर 8 सितंबर सांय 4 बजे तक कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण पाने वाले पुरूष किसानों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था बागवानी विभाग गुरुग्राम द्वारा की जाएगी। यह सुविधा केवल पुरुषों के लिए होगी।
  उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण पाने वाला प्रार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में आने वाले किसान अपने आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र की प्रति कॉपी का साथ लेकर आना अनिवार्य है। चयनित सूचि उद्यान विभाग की वेबसाइट पर 8 सितंबर को शाम 4:30 बजे तक अपलोड कर दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कोविद-19 के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑर्गेनिक फार्मिंग में 25 किसानों को यह प्रशिक्षण 11 सितंबर से 15 सितंबर तक तक 5 दिन तक दिया जायेगा। मशरूम कल्टीवेशन के लिए भी 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा इस प्रशिक्षण की तिथि 9 अक्टूबर से 13 अक्तूबर तक रहेगी। प्रोटेक्टिव कल्टीवेशन का प्रशिक्षण भी 25 किसानो को दिया जायेगा इसकी तिथि 20 नवंबर से 24 नवंबर तक रहेगी। एडवांस टेक्नोलॉजी इन फ्रूट, वेजिटेबल एंड फ्लावर का प्रशिक्षण 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 25 किसानो को दिया जायेगा। वही प्रोटेक्टिव कल्टीवेशन का प्रशिक्षण 9 जनवरी वर्ष 2024 से 13 जनवरी हॉर्टिकल्चर ट्रेंनिंग सेंटर गुरूग्राम में दिया जायेगा।

Comments