सरस्वती स्कूल में मनाई गांधी जयंती
BOL PANIPAT : मतलौडा 01 अक्टूबर (कविता), स्थानीय सरस्वती स्पोर्ट्स स्कूल में गांधी जयंती स्कूल चैयरमेन जोगिंद्र देसवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में भाषण ,कविता के साथ अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गांधी द्वारा दी गई सीख ,सत्य ,अहिंसा व परोपकार के साथ गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुमन सहरावत के साथ सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments