Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत के हनुमान स्वरूप दिल्ली के रोहणी में लगायेगे फेरी

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 2, 2022 Tags: , , , ,

-रोहणी के लोगों की मांग पर पानीपत से हनुमान स्वरूपों की कई टीमें गई  दिल्ली
-आप नेता एवं समाजसेवी राकेश चुघ ने किया हनुमान स्वरूपों की बस को रवाना

BOL PANIPAT ,2 अक्तूबर। पानीपत शहर के हनुमान स्वरूपों की कई टीमें रविवार को दिल्ली के रोहणी के लिये रवाना हुई। हनुमान स्वरूपों की बस व 10 कारों के काफिले को तहसील कैंप के लोधी पार्क के पास से रविवार को आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री एवं समाजसेवी राकेश चुघ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोहणी जाने वालो में  श्री हनुमान स्वरूप पटेल नगर के सदस्य शामिल है। वहीं राकेश चुघ ने बताया कि दिल्ली में पानीपत की तरह हनुमान स्वरूप नहीं है और रोहणी की कई संस्थाओं ने दशहरा पर्व पर अपने घरों में फैरा लगवाने के लिये पानीपत से हनुमान स्वरूपों को बुलाया है। इस मौके पर पार्षद रविंद्र भोला, जोनी चावला, हरीश काटपाल, आशु नारंग व दीपक बगा आदि मौजूद रहे। हनुमान स्वरूपों की एक बस व कारों के काफिले को पूजा अर्चना करके रोहणी के लिये रवाना किया गया।

Comments