नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को लिया 10 दिन के पुलिस रिमांड पर
BOL PANIPAT : 08 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया एंटी सीआईए थ्री की टीम ने दिसंबर 2020 में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थित में समालखा नारायणा रोड पर चिकन कार्नर की दुकान से सुनील उर्फ टोनी निवासी डिडवाड़ी को 500 ग्राम चरस मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चिकन कार्नर दुकान की आड में चरस की तस्करी करता है। आरोपी से बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस गांव निवासी बबलू पुत्र रामकुमार से 20 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी सुनील उर्फ टोनी को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी नशा तस्कर बबलू की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया ने बताया आरोपी बबलू की धरपकड़ के लिए सीआईए थ्री की टीम उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छूपकर रह रहा था। गत दिनों सीआईए थ्री की टीम को सूचना मिली कि आरोपी बबलू को एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। आरोपी वर्तमान में करनाल जेल में बंद है। सीआईए थ्री की टीम ने शुक्रवार को आरोपी बबलू को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने सुनील उर्फ टोनी निवासी डिडवाड़ी को चरस बेचने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह उक्त चरस को उड़ीसा से खरीदकर लाया था। नशा तस्करों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी बबलू को माननीय न्यायालय में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया ने बताया आरोपी बबलू का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने व मारपीट की वारदातों के संबध में पानीपत, सोनीपत व महेंद्रगढ़ जिला के विभिन्न थानों में 15 मुकदमें दर्ज है।

Comments