जबरन वसूली मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 11 सितंबर 2025, किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने पुराना गोहाना रोड प्रजापत नगर निवासी गौरव से जबरन वसूली का दबाव और ना देने की सूरत में धमकी देने मामले में एक आरोपी को बुधवार शाम को शास्त्री कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान खटीक बस्ती निवासी संदीप के रूप में हुई है।
किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारादात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि किशनपुरा चौकी में पुराना गोहाना रोड प्रजापत नगर निवासी गौरव पुत्र राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह भारतीय सैना में सेनिक के पद पर कार्यरत है। हाल में उसकी उत्तराखंड के रूड़की में तैनाती है। उसने वर्ष 2024 में अपनी शादी में संदीप, राहुल, विकास मान व रिंकू से 10-10 हजार व अजय से 15 हजार रूपए उधार लिए थे। जो बाद में उनको पैसे समय-समय पर वापिस कर दिए थे। उक्त सभी उससे 10 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाकर पैसों की मांग कर रहे हैं। पांचो ऑनलाइन गेमिंग व अवैध काम करते हैं। उसकी सरकारी नौकरी को देखकर ब्लैकमेल कर उससे बार बार नाजायज पैसों की मांग कर रहे है। इनकी धमकी की वजह से वह अपने बुजुर्ग माता पिता से मिलने के लिए भी नहीं आ सकता। जब भी वह घर आता है तभी ये सब घर आकर उत्पात मचाते है, और जबरन पैसे देने का दबाव बनाते।
हाल के दिनों में वह डेढ महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ है। 9 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी मां को बाइक पर बैठाकर जाटल रोड की तरफ जा रहा था। धोबी वाली गली में संदीप ने बाइक को रूकवा लिया और चाबी निकाल धमकी देते हुए बोला जब तब पैसे वापिस नहीं देगा तब तक चाबी नहीं मिलेगी। उसकी मां ने संदीप से विनती कर बड़ी मुश्किल से चाबी वापिस ली। संदीप ने उसे खुलेआम धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो वह जांन से मारकर ही छोड़ेगा।
उक्त सभी ने गिरोह बना रखा है और भोले भाले बच्चों को शिकार बनाते है। उन्हें नशे व ऑनलाइन गेम में धकेल देते है। उसकी तरफ उक्त युवकों का एक भी पैसा बकाया नहीं हैं। सभी उसको धमकी देकर गलत पैसा ऐठना चाहते है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गौरव की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments