Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को भागने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2022, देशराज कॉलोनी में गत दिनों कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र सुखीबर की गोली मारकर हत्या के मामलें में आरोपियों में से फरार चल रहे आरोपी संदीप उर्फ टींडा को भागने में आर्थिक मदद करने वाले आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्यामलाल निवासी देशराज कालोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपी श्यामलाल ने हत्या के मामले में आरोपी भतीजे संदीप उर्फ टींडा को भागने में आर्थिक मदद करने बारे स्वीकारा। आरोपी श्याम लाल व मामलें में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी प्रवीन उर्फ बारू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने मामलें में नामजद आरोपी साधू निवासी देशराज कालोनी को 11 अक्तूबर को बरसत रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी साधू ने परिवार के आरोपी सदस्यों व अन्य के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया था की वह 5 अक्तूबर की साय देशराज कॉलोनी में संदीप के साथ खड़ा था, इसी दोरान मृतक दिनेश का चचेरा भाई बिजेंद्र वहा पर आया। संदीप के साथ बिजेंद्र की किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। बाद में बिजेंद्र वहा से चला गया था। इसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी साधू को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में संलिप्त फरार आरोपी बारू, कुनाल व प्रवीन उर्फ बारू निवासी देशराज कालोनी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक गंडासी, लाइसेंसी एक डोगा गन, 4 खोल व एक जिंदा रोंद बरामद कर गहनता से पूछताछ के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी साधू, बारू व कुनाल को न्यायिक हिरासत जेल भेज कर आरोपी प्रवीन उर्फ बारू से पुछताछ करने के लिए उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

थाना तहसील कैंप में देशराज कालोनी निवासी जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र पुत्र सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि कालोनी में उनकी भैंसो की डेयरी है। करीब 1 साल पहले कालोनी निवासी प्रवीन पुत्र सुनील के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। प्रवीन ने इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू, सुनील, राकेश मिन्टू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप व चार पांच अन्य युवकों के साथ 5 अक्तूबर की देर रात घर में घुसकर उसके पिता सुखबीर को चोट मारी। वह भाई बिजेंद्र, मोनू व दिनेश पिता सुखबीर को साथ लेकर प्रवीन के घर इसका उलहाना देने के लिए गए थे। गली में पहुंचते ही प्रवीन, साधु, संदीप व इनके परिवार की अन्य ओरतों ने छत से हमारे उपर ईटों से हमला कर दिया। बचाव करते हुए वह भागने लगे तो प्रवीन ने डोगा गन से व साधु ने देसी पिस्तौल से उनके उपर फायरिंग कर दी। गोली भाई दिनेश की छाती व कंधों में लगी। दिनेश को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था की आज सभी को खत्म कर देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments