सीपीआई के 24 वें महाधिवेशन ( 14 से 18 अक्तुबर 2022 ,विजयवाडा़) में हरियाणा प्रतिनीधिमंडल!
BOL PANIPAT : 18 अक्तुबर आज सुबह होटल एस एन आर के रुम नम्बर 205 में हरियाणा प्रतिनीधिमंडल की मीटिंग कामरेड संतोष सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नई नैशनल कौंसिल के लिए राज्य से एक सदस्य के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में सर्व सम्मति से राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप का नाम तय किया गया।
हरियाणा प्रतिनीधिमंडल समय समय पर मिलता रहा और सभी कार्य सर्व सम्मति से करता रहा।
पार्टी कांग्रेस में पेश तमाम दस्तावेजों पर प्रतिनीधिमंडल ने चर्चा की और दस्तावेजों पर कामरेड अश्वनी कुमार बक्शी ने हरियाणा पार्टी की ओर से पार्टी कांग्रेस में अपनी बात रखी। विभिन्न कमीशनों में भी राजनीतिक प्रस्ताव के कमीशन में अश्वनी कुमार बक्शी, तिलक राज विनायक, संगठन रिपोर्ट के कमीशन में धर्मपाल सिंह चौहान एवं संतोष सैनी, रिव्यू रिपोर्ट के कमीशन में सुखदेव सिंह जम्मू, आर एन सिंह तथा पार्टी कमीशन व पार्टी संविधान पर बने संयुक्त कमीशन में दरियाव सिंह कश्यप शामिल हुए।
विदित हो कि सीपीआई के राष्ट्रीय महाधिवेशन में 7 सदस्यीय प्रतिनीधिमंडल ने भाग लिया।

Comments