मन की बात : पानीपत शहरी विधानसभा के सभी पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष ने लगाई ड्यूटी।
BOL PANIPAT: 23 अप्रैल, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वाँ संस्करण पूरे राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 स्थानों पर कम से कम 100-100 लोगों के साथ सुनने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। इसलिए पानीपत की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्येक विधान सभा में 100-100 स्थानों पर कम से 100 _100 लोगों के साथ सुनना सुनिश्चित किया जाए। ये शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधानसभा के पांचों मंडलों की कार्यकारिणी कि अलग अलग बैठकों को संबोधित करते हुए कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक में कहा की प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों का जिक्र करते है। विभिन्न विधाओं,, प्रकल्पों तथा समाज में योगदान देने वाली हस्तियों का जिक्र करते है ।इन सबसे समाज के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसलिए अधिक से अधिक लोगो इस कार्यक्रम से जोड़ने का काम करे। विदित रहे इस बार प्रधानमंत्री मन की बात का शतकीय अर्थात 100 वा संस्करण होगा जो आगमी 30 अप्रैल की प्रसारित होगा।
डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक ने पन्ना प्रमुखों तथा पन्ना समितियों के गठन की प्रगति का ब्यौरा लिया तथा कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी निर्धारित करी। बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों दिवाकर मेहता, सुनील कंसल, प्रीतम गुज्जर, हरीश कटारिया तथा विजय शर्मा ने की बैठक में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर जिला अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता तथा विधायक प्रमोद विज का स्वागत किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए पानीपत शहरी विधानसभा विधायक प्रमोद विज ने कहा की पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास जोरो पर चल रहे है। उन्होंने कहा की सामूहिक कल्याण के कार्य पूरे शहर में करवाए जा रहे है।उन्होंने कहा की शहर में कई सामूहिक भवन निर्माण चल रहे है। उन्होंने कहा कि गार्बेज टैक्स की समस्या का हल करवाया गया। साथ ही प्लाटों के सब डिवीजन की मंजूरी भी दिलाई गई। प्रमोद विज ने कहा कि मैं सदैव जनता व कार्यकर्ता की सेवा में तत्पर रहता हु।बैठकों में मुख्य रूप से लोकेश नांगरू ,मेघ राज गुप्ता,रविंद्र भाटिया,दुष्यंत भट्ट , प्राण रत्नाकर,सुनील सोनी तथा जिले मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ,मौजूद रहे।

Comments