अनुसूचित मोर्चा सेवा पखवाड़ा में करेगा सभी बूथों पर वृक्षारोपण :अर्चना
BOL PANIPAT : 18 सितंबर,अनुसूचित मोर्चा वृक्षारोपण हर बूथ पर करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से आरम्भ हो रहे सेवा पखवाड़ा में अनुसूचित मोर्चा सभी कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग ले कर प्रधानमंत्री के सेवा की भावना को मूर्त रूप दे। यह शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चे की बैठक लेते हुऐ कही। डा अर्चना ने कहा कि वृक्षारोपण के जिला संयोजक डॉ राजवीर आर्य के साथ सहयोग करेगा। डॉ अर्चना ने बूथानुसार कार्यकर्ताओ की ड्यूटी भी लगाई। बैठक की अध्यक्षता डा राजबीर आर्य ने की । बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र तूषमाद अटावला, अनिल खत्री, रोकी गहलोत,तेजबिर बिंदु, संजय मनाना, पाले राम, दिलबाग, मंजीत, जयभगवान,रविन्द्र, अक्षय अनमोल, जय करण आदि मौजूद रहे।

Comments