बाल महोत्सव के जरिये बेटियां कर रही दमखम साबित. 90 परसेंट बेटियां ही है प्रतिभागी-नीरू विज
BOL PANIPAT : पानीपत बाल भवन में चल रहे बाल महोत्सव के छठे दिन मुख्यातिथि के तौर पर शहरी विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी समाजसेविका नीरू विज बच्चों को आशीर्वाद देने पहुचीं। छठे दिन मुकाबला कड़ा देखने को मिला।समाजसेविका नीरू विज ने कहा कि बाल महोत्सव में ज्यादातर प्रतिभागी लडकिया ही है इससे साबित होता है आज का समय बेटियों का है।नीरू विज ने कहा कि बाल भवन का मंच बच्चो के लिए प्रतिभा निखारने में मदद गार साबित हो रहा है। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि जिला स्तर की प्रतियोगिता समापन की ओर है बच्चो की प्रतिभा देख लग रहा जोनल लेवल में अबकी बार पानीपत के बच्चो का ही दबदबा रहेगा।राज्य स्तर तक बच्चे पानीपत का नाम रोशन करेंगे।

पानीपत बाल भवन में चल रहे बाल महोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी समाजसेविका नीरू विज ने शिरकत की।

Comments