जिला की विभिन्न मंंडियों में 18 अक्तूबर तक कुल 72862 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 19 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 18 अक्तूबर तक कुल 72862 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 12183 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1769 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 57631 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 1247 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11788 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5745 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6043 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 2209 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 42 मीट्रिक टन, कोमन 15 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 119 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 2033 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 2138 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 851 मीट्रिक टन और कोमन 595 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 9610 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2954 मीट्रिक टन, कोमन 594 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 26 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6036 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 15741 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1910 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 33 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 13452 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 31325 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 665 मीट्रिक टन, कोमन 201 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1060 मीट्रिक टन, मुच्छल 32 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 29367 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 51 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 16 मीट्रिक टन, कोमन 18 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 9 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 72862 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 58910 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 8916 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4980 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 11788 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6043 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5745 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 2209 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2152 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 57 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 9531 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6062 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 768 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 2701 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 15820 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 13485 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2279 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 31325 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 30459 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 866 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 51 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 17 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 34 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 2138 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1446 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments