Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


एक दीया शहीदों के नाम का जलाकर उनके बलिदान को याद करें : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,23 अक्तूबर। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने दिवाली के अवसर जिला वासियो से आह्वान करते हुए कहा कि देश के शहीदों को याद करते हुए उनके नाम का एक दीप अवश्य जलाये। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के प्रति हर देशवासी का कर्तव्य होना चाहिए कि दिवाली पर एक दीया शहीदों के नाम का जलाकर उनके बलिदान को याद करें।

उन्होने कहा कि हमारी सेना के बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ अपने त्यौहारों को मना पा रहे है। कसेराकहा कि कुछ समय बीत जानेके बाद हम उनकी शहादत को भूल जाते लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करके हम शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, इसलिए इस दिवाली एक दीया शहीदों के नाम का भी जलाए और उनके बलिदान को याद करें।

Comments