Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में पाँच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 29, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : LCRT पब्लिक स्कूल में सोहम योग संस्थान द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन (14.10.22) को किया गया। जिसमें  स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल  के आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से पाँच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

पाँच विद्यार्थियों में दीपेश प्रथम स्वर्ण मेडल, युक्ति द्वितीय सिल्वर मेडल, ऐंजल तृतीय तांबा मेडल तथा अंशिका और दीपांशु को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने विजेता बच्चों को बधाई दी तथा कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इनसे उनका शारीरिक विकास तो होगा ही साथ-साथ मानसिक विकास भी होगा और बच्चे जीवन की होड़ में अग्रणी रहेंगे।

Comments