Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आगामी 22 नवम्बर को जूट के थैले और वूडन क्रेट की बोली की जाएगी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। जिला खाद्य आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से आगामी 22 नवम्बर को प्रात: 11 बजे निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी समालखा के कार्यालय में जूट के थैले और वूडन क्रेट की बोली की जाएगी। यह नीलामी खुले में की जाएगी। उच्चत्तम बोलीदाता को मौके पर 25 प्रतिशत राशि नकद जमा करवानी होगी और बकाया राशि चार दिन के अन्दर-अन्दर जमा करवानी होगी। इसमें जीएसटी 18  प्रतिशत अलग से देय होगी।
जिला खाद्ïय एवं पूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वस्तुएं किसी भी कार्य दिवस में निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी समालखा के कार्यालय में देखी जा सकती है। निलामी कमेटी बिना कोई कारण बताए रद्ïद करने का सुरक्षित अधिकार रखती है। अगर बोलीदाता की बोली छूटने के बाद नकारा वस्तुओं की राशि की अदायगी समय पर न करने की सूरत में उसकी जमा 25 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी।

Comments