Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 नवम्बर 2022,सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सनौली रोड गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप उर्फ गुरमीत निवासी विजय नगर पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास माजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक गंदा नाला पटड़ी से होते हुए सनौली रोड बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत सनौली रोड पर पुलिया के पास नाकाबंदी कर गदा नाला पटड़ी की तरफ से आने वाले संद्विगध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध किस्म का एक युवक गंदा नाला पटड़ी की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी गुरदीप उर्फ गुरमीत पुत्र जोगिंद्र निवासी विजय नगर पानीपत के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी गुरदीप उर्फ गुरमीत के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी से खुलाशा हुआ कि वह एक सप्ताह पहले यूपी के कैराना में गया था। वहा एक अज्ञात युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 2500 रूपए में खरीदा और अपने घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रोब दिखाने के लिए उक्त अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।

पुलिस टीम ने आरोपी गुरदीप उर्फ गुरमीत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments