Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जमकर नाचे बच्चे. पहाड़ चढ़े और हॉट एयर बैलून में उड़े

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 7, 2022 Tags: , , , , ,

पाइट कॉलेज में स्कूल के बच्चों के लिए लगा कैम्प, कमांडो ट्रेनिंग भी मिली

BOL PANIPAT :समालखा। कोई रस्सी की मदद से नीचे आ रहा था, कोई पहाड़ की तरह ऊपर की तरफ चढ़ रहा था। शाम को तो हॉट एयर बैलन से आसमान में उड़ने का भी मौका मिला। दरअसल अवसर था सुबह से रात तक आजाद मस्ती कैंप का। पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी में कैंप का। यहां पाइट स्कूल हुडा के बच्चों क लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया। इसका शुभारंभ किया वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल एवं स्कूल प्रिंसिपल वैशाली अरोड़ा ने। राकेश तायल ने कहा की इस तरह के कैम्प से बच्चों का हौसला बढ़ता है। उन्हें चुनौतियों का सामना करना आता है। उनका भरोसा बढ़ता है।
वैशाली अरोड़ा ने कहां की पहली से नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए उनके जीवन का स्वर्णिम समय था, जब उन्होंने एक शाम अपने सहपाठियों के साथ बिताई । छात्रों ने अपनी स्वतंत्रता का और घर से दूर समय का आनंद लिया। विद्यार्थियों को बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, ट्रामपॉलिन,गन शूटिंग फ्लाइंग फॉक्स ज़िप लॉयन, टायर स्विंग, आर्चरी, टेंट पीचिंग आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, मिकी माउस, रोलर जॉरबिंग, किड्स वाटर बोटिंग और हॉट एयर बैलून राइड आदि खेल खिलाए गए। इन सब खेलों को खेलते समय विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था। वे इतने आनंदित थे कि चाहते थे कि ये शाम खत्म ही ना हो। शाम का मुख्य आकर्षण डीजे द्वारा बजाया गया संगीत था। छात्रों ने नृत्य किया और देर शाम तक जीवंत तालों पर झूमते रहे। इस अवसर पर रितु, शुभा, अभिषेक, श्रुति कालरा, बबीता, अनीता, अमृत, जूना, ज्योति, सुरभि, प्रणव, कृष्ण गुलिया व संजय बिष्ट मौजूद रहे।

Comments