Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल प्रांगण में स्वास्थ्य जाँच कैंप एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में 10 अक्टूबर 2023 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष् पर स्वास्थ्य जाँच कैंप एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अंतर्गत डॉ0 चंद्र मोहन (एमबीबीएस) चिकित्सा अधीक्षक, सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पानीपत को आमंत्रित किया गया। जिसके अंतर्गत डॉ0 चंद्र मोहन ने बीपी, शुगर, ईसीजी जाँच, वजन जाँच करके सभी को इनसे बचाव के लिए परामर्श दिए और प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण माहौल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक करना नितांत आवश्यक है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हमारे स्वयं के मानसिक कल्याण के साथ-साथ आस-पास के लोगों की भलाई को भी प्रतिबिंबित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यदि कोई मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहा है तो हमें उसकी सहायता करके मानवीय धर्म निभाने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर सभी सुपरवाइजरी हेड, अध्यापकगण एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाँच करवाई गई ।

Comments