Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए प्रेजेंटेशन प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पी.जी. महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा बी. ए.  तृतीय ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया जिसका विषय Nissing EZekial था । इस अवसर पर 16 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी | इस अवसर पर बी.ए. ऑनर्स तृतीय के विनय ने ईजेकील के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की ।इसी प्रकार दृष्टि ने ईजेकील द्वारा लिखी कविता “बैकग्राउंड कैजुअली” पर अपनी प्रस्तुति दी तथा सुषमा ने philosophy कविता से संबंधित अपने विचार सांझा किए । कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की वाचन कला को उन्नत करना था । कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्षा  डॉ. मधु शर्मा के तत्वावधान में किया गया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में मंच के प्रति भय को कम करते हैं | विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि बच्चों में अंग्रेजी संहिता के प्रति रुचि जागरूक करने के लिए इस प्रकार की प्रस्तुति समय-समय पर करवाई जानी चाहिए | कार्यक्रम का आयोजन प्रो. प्रिया ब्रेजा ने किया | इस अवसर पर प्रो. नीलम दहिया, डॉ. विनय वाधवा, प्रो. शीला मलिक, प्रो. मंजू व विभाग के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे | 

Comments