Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ए सी आर में हेल्थ स्टेटस पूछने के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at November 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 11 नवंबर(कविता), हरियाणा राज्य महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा के  सभी प्राध्यापक सदस्यों ने वीरवार को  उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ए सी आर) में हेल्थ स्टेटस रिपोर्ट के कॉलम को शामिल करने के विरोध में ताली – थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया है।  एचजीसीटीए के  प्रधान  प्रोफेसर डॉ. धर्मबीर लाँगयान ने बताया कि रिपोर्ट में कॉलेज प्राध्यापक को किडनी टेस्ट,  लीवर टेस्ट,  शुगर टेस्ट आदि अनेक टेस्ट कराने होंगे और ये रिपोर्ट सरकार को सबमिट करानी होगी उसके बाद  एसीआर सबमिट होगी।  हेल्थ रिपोर्ट का सार्वजनिक होना व्यक्ति की निजता के अधिकार का हनन है।  उन्होंने  सरकार से मांग कि है की एसीआर से हेल्थ स्टेटस रिपोर्ट वाला कॉलम हटाया जाए और लंबे समय से रुके हुए सेलेक्शन ग्रेड और पीएचडी इन्क्रीमेंट आदि को लागू किया जाए।   इस मौके पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. रामनिवास,   प्रोफ़ेसरपार्थ सारथी,  प्रोफेसर  मंजु रानी,  दीपक नरवाल,   मुनीराम,  रेखा देवी,  उमेश कुमार, गणेश दास, सीमा देवी,  रेनु देवी, कविता नरवाल,  लीना देवी, प्रिया अग्रवाल, प्रियंका देवी, दीपक घणघस,प्रदीप दलाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।  

Comments