Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


नमक सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से दिखाया स्वतंत्रता सेनानियों का सत्याग्रह.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 16, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में नवंबर मास की थीम “सोशल साइंस”रही। इसके अंतर्गत कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के द्वारा गांधी जी के द्वारा स्वतंत्रता के लिए किए गए विभिन्न आंदोलनों जैसे असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह आंदोलन,(दांडी आंदोलन) की झलकियां प्रस्तुत की। इसमें अरनव, परीक्षित, नदिनी, दिव्या ने क्रमश: महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, कस्तूरबा, सरोजनी नायडू का किरदार निभाया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावपूर्ण अभिनयसेस्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष की झांकी प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्याऋतु सिंह ने बच्चों के अभिनय की सराहना की और बताया कि नवीन शिक्षा पद्धति के आधार पर विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इनसे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और ज्ञान वृद्धि होती है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को अंग्रेजों से आजाद करवाया, उसी प्रकार हमें भी सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपना व्यक्तित्व निर्माण करना चाहिए। चेयरमैन ने भी विद्यार्थियों को जीवन के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Comments