Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


‘दिशाएं फेस्ट- 2026’ में आर्य कॉलेज ने जीती चाँदी की ओवरऑल ट्रॉफी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 24, 2026 Tags: , , , ,

– आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के संस्थापक सदस्य ओ.पी. शिंगला की स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय  शैक्षणिक महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

– भाषणप्रश्नोत्तरी, ऐड-मेड शो, व ऑन दा स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

– महाविद्यालय प्रबंधक समिति के उप प्रधान विरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, दीपक शिंगला, निखिल शिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेताओं को किया सम्मानित

– प्रथम विजेता को 2100द्वितीय को 1500 एवं तृतीय को 1100-1100 रुपये के नगद पुरस्कार दे कर किया गया सम्मानित

BOL PANIPAT :24 फरवरी 2026, आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय ओ.पी. शिंगला की स्मृति में प्रदेश स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम दिशाएं-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ओ.पी. शिंगला के सुपुत्र दीपक सिंगला ने शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, महाचिव सीए कमल किशोर,सुरेन्द्र सिंगला के सुपुत्र निखिल शिंगला ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

दिशाएं फेस्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगितओं में प्रदेश भर के 15 महाविद्यालयों से लगभग 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और भाषण, प्रश्नोतरी, ऐड-मेड शो, व ऑन दा स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। जहां एक ओर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार सांझा किए तो वहीं दूसरी ओर ऐड-मेड शो में विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरह के हास्यपद विज्ञापनों पर एक्टिंग कर सब को हंसने पर मजबूर कर दिया।    

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, सुरेन्द्र सिंगला, विरेंद्र शिंगला, निखिल शिंगला, आभा गुप्ता व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार बाँटे और सभी का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. मधु गाबा सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मंच संचालन में प्राध्यापिका गरिमा ने अहम् भूमिका निभाई।

वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सीखने का प्रयास करना चाहिए, व कॉलेज द्वारा करवाई जाने वाली सभी गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओपी शिंगला ने आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई। वे बड़े आकर्षक व्यक्तितव के धनी रहे हैं और हम सभी को उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता, वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. मधु गाबा सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दिशाएं कार्यक्रम आर्य महाविद्यालय की पहचान बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की दशा व दिशा बदलने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है व विद्यार्थियों ने जोनल, इंटर जोनल और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के संस्थापक सदस्य रहे ओपी शिंगला जी ने न केवल पानीपत बल्कि पूरे हरियाणा में शिक्षण संस्थाओं की बेहतरी के लिए कार्य किया। वे काफी लंबे समय तक आर्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव भी रहे और कड़ी मेहनत व लग्न से आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बुलंदियों तक ले गए। यह श्री ओपी शिंगला जी जैसे महानुभावों के संघर्ष का ही नतीजा है कि वर्तमान में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की गिनती न केवल पानीपत बल्कि संपूर्ण भारत के अग्रणी कॉलेजों में की जाती है। श्री ओपी शिंगला जी 20 वर्षों तक हरियाणा ऐडिड कॉलेज मैनेजमेंट एसोसिएशन के महासचिव भी रहे और उच्च शिक्षा का स्तर उठाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई । अपने संबोधन के अंत में उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 2100-2100 रूपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 1500-1500, तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपए, वहीं सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 700-700 वहीं दिशाएं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 200-200 रूपए का नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

यू रहे परिणाम-

भाषण प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज ने प्रथम स्थान,जीविएम कॉलेज, सोनीपत ने द्वितीय स्थान वहीं गीता लॉ कॉलेज ने तृतीय स्थान, और इसके साथ ही राजकीय कॉलेज, कैथल व एसडी कॉलेज, पानीपत ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. सोनिया सोनी व हिंदी विभाग के प्राध्यापक विजय सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऐड-मेड शो प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज ने प्रथम स्थान, जीविएम कॉलेज, सोनीपत ने द्वितीय स्थान व आरकेएसडी कॉलेज, कैथल ने तृतीय स्थान वहीं आईबी कॉलेज, पानीपत व देश बंधू गुप्ता राजकीय महाविद्याल ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ऐड-मेड शो प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. सोनिया सोनी व डॉ. दिनेश कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज, सोनीपत ने द्वितीय स्थान व आरकेएसडी कॉलेज, कैथल ने तृतीय स्थान वहीं एसडी कॉलेज,पानीपत व आर्य कॉलेज,पानीपत को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पोस्टर  मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. गीतांजली साहनी व प्राध्यापिका कंचन ने अपनी भूमिका निभाई।

प्रश्नोत्तरी प्रतियगिता में एसडी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, आर्य कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज, सोनीपत ने तृतीय स्थान वहीं आईबी कॉलेज,पानीपत व आरकेएसडी कॉलेज, कैथल को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

‘दिशाएं फेस्ट-2026’ में आर्य कॉलेज,पानीपत ने हासिल की चाँदी की ओवरऑल ट्रॉफी।

इस अवसर पर ओ.पी. शिंगला के सुपुत्र दीपक शिंगला, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, साथ ही कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. मधु गाबा, प्रो.मीनाक्षी चौधरी, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो.आस्था गुप्ता, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मनीषा ढुढेजा, प्रो. पंकज चौधरी समेत कॉमर्स विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments