फसल अवशेष प्रबंधन को महत्व देना वर्तमान की जरूरत: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 16 नवंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के किसानों से आह्ïवान करते हुए कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन करना वर्तमान में बहुत जरूरी बन गया है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन करने से ही मिट्ïटी के परिस्थितिकी तंत्र को बताया जा सकता है। अवशेषों के द्वारा जो आवश्यक पोषक तत्व फसल को मिलते हैं, इन्हीं के द्वारा रासायनिक उर्वरकों की खपत में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसान की खेती में लागत को कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए उच्च गुणवत्ता की फसल पैदा की जा सकती है। वहीं रासायनिक खादों द्वारा भूमि पर भौतिक, रासायनिक व जैविक प्रभाव के बारे में तथा उत्पादन को बढ़ाने और घटाने वाली भूमि घटकों के बारे में मृदा जांच भी आसानी से की जा सकती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा स्ट्रा चॉपर, मल्चर, हैपीसिडर, सुपर सीडर आदि मशीने तैयार की गई हैं। इन यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों का प्रबंधन सुगमता से अगली फसल की बिजाई की जा सकती है।

Comments