Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय स्कूल सुताना में 195 बच्चों को बांटी कॉपियां 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at November 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 17 नवंबर(कविता)। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुताना  में बच्चों को कॉपियां  वितरण की गई। श्री सीमेंट के उप महाप्रबंधक देवेंद्र माथुर ने बताया कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम की योजना श्री सर्व शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों को जरूरत को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के 195 बच्चों को थ्री इन वन की कॉपियां प्रदान की गई। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक गण ग्रामीण  सोनू ,संजय सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Comments