Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीए अंग्रेजी ऑनर्स तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के के सम्मान में विदाई पार्टी का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 12, 2023 Tags: , , , , ,

श्रुति मिस फेयरवेल एवं प्रियांशु मिस्टर फेयरवेल और मानसी मिस परफेक्ट एवं राहुल मिस्टर परफेक्ट   

समय का सदुपयोग और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT : पानीपत, 12 मई, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीए अंग्रेजी आनर्स प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बीए अंग्रेजी आनर्स तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान और सुनहरे भविष्य की कामना हेतु विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया. विदाई समारोह में सभी विद्यार्थियों ने अपने प्राध्यापकों के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया और इसे यादगार बना दिया. विदाई समारोह की विधिवत शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने की. प्रो अन्नू आहूजा, प्रो गीता प्रुथी, डॉ संतोष कुमारी, डॉ मोनिका खुराना, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो सनी भुक्कर, प्रो दीप्ति शर्मा, प्रो मानवी, प्रो मणि, प्रो प्रीती महला, प्रो सुरभि समेत अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत-संगीत और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों में भाग लिया. ‘दुनिया’, ‘अपना टाइम आएगा’, ‘कलंक नहीं’, ‘आँख मारे ओ लड़का’, ‘तुम ही हो रहनुमा’, ‘कोका कोला तू’, ‘दिलबर इशारे तेरे’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, ‘मेरा प्यार तेरा प्यार’ आदि गीतों पर विद्यार्थी जमकर थिरके. ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर श्रुति मिस फेयरवेल एवं प्रियांशु मिस्टर फेयरवेल और मानसी मिस परफेक्ट एवं राहुल मिस्टर परफेक्ट चुने गए. 

पवन गोयल प्रधान ने अपने सन्देश में कहा कि कॉलेज से जाने वाले विद्यार्थियों का जीवन सुनहरा और कामयाब हो ऐसी उनकी मंगलकामना है. विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से डट कर मुकाबला करना चाहिए. कठिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है. कॉलेज का हर विद्यार्थी जीवन में नई-नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी उनकी कामना है.  

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में पढने वाल हर एक विद्यार्थी कॉलेज के परिवार का अभिन्न अंग है. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास हो इसी को ध्यान में रखकर कॉलेज में नियमित अंतराल पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया है. विदा होते छात्र-छात्राएं को चाहिए कि उन्हें अपने सपनों को साकार रूप देने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ जुट जाना होगा. अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते हुए देखना हर प्राध्यापक की ख़्वाहिश है. जीवन की विकटतम परिस्थिति में भी उन्हें साहस का परिचय देना है और हमेशा खुद में विश्वास रखना है. जीत उन्ही की होगी. समय का सदुपयोग और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है.

 डॉ एसके वर्मा ने कहा कि कॉलेज से निकलने के बाद बाहर के जीवन में विद्यार्थियों बहुत सी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. परन्तु विद्यार्थियों ने इनसे  घबराना नहीं है. उनका विश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम ही उन्हें भविष्य में आगे की ओर लेकर जायेंगा. एल्बर्ट आइंसटिन के एक कथन को याद करते हुए उन्होनें कहा कि इंसान को जीवन में सफल व्यक्ति बनने का प्रयास नहीं बल्कि मूल्यवान व्यक्ति बनने का प्रयास करना चाहिए. सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रतिभावान और दक्ष है और मुझे विश्वास है कि सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करेंगे. 

Comments