Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


बड़े उत्साह एवं आनंद से मनाया गया ‘भाषा कार्निवल‘

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 18, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में 11 नवम्बर से 18 नवम्बर तक ‘भाषा कार्निवल‘ बड़े उत्साह एवं आनंद से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्यध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विभिन्न भाषाओं के कौशलों को विकसित करना रहा।
फ्रेंच भाषा में एक शानदार नाटक प्रस्तुत किया। दूसरी तरफ ‘भाषा कार्निवल‘ के तहत कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने अंतर्सदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें बच्चों को सदनानुसार एवं कक्षानुसार पुरस्कृत किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के छात्रों ने अंग्रेजी भाषण, अग्रेंजी कविता और पंजाबी कविता, संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 11 तक दोहा उच्चारण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का बड़े उत्साहपूर्वक एवं जोश से प्रदर्शन किया।
हिंदी भाषण प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहाः-
तीसरी
काव्य प्रथम हिमालय
जीवांश द्वितीय शिवालिक
अनवी, निकुंज तृतीय अरावली, नीलगिरी

चौथी
अन्नया प्रथम अरावली
गनिका द्वितीय हिमालय
हिमानी तृतीय शिवालिक

पाँचवीं
कुशाग्रा प्रथम हिमालय
हरित, रीत डोगरा द्वितीय नीलगिरी, शिवालिक
अराध्या तृतीय अरावली
छठी
धैर्य प्रथम हिमालय
सारा द्वितीय अरावली
अविका तृतीय नीलगिरी
सातवीं
वन्या प्रथम अरावली
आस्था द्वितीय हिमालय
शाइनी तृतीय नीलगिरी

आठवीं
परिधि प्रथम नीलगिरी
सांची द्वितीय शिवालिक
कृष्णा तृतीय हिमालय
हिंदी दोहा उच्चारण प्रतियोगिता का परिणाम:-
राहत प्रथम ग्याहरवीं काॅमर्स
महकप्रीत द्वितीय नौवीं
श्वेता तृतीय ग्याहरवीं आटर््स
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Comments