Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


अटल भूजल योजना के तहत बिहोली के राजकीय स्कुल में लगाया गया शिविर.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,19 नवंबर, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में अटल भूजल योजना एवं जल शक्ति अभियान के तहत बिहोली के राजकीय स्कुल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में गांव के किसानों सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया। शिविर में उपस्थित किसानों व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए स्टेट कंसलटेंट राहुल शर्मा ने कहा कि सिंचाई व जल संसाधन विभाग हरियाणा के मुख्य अभियंता डॉक्टर सतवीर सिंह कादियान के दिशा निर्देशानुसार पानीपत के गांव बिहोली के राजकीय कन्या वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय में अटल भूजल योजना व एवं जल शक्ति अभियान के अंतर्गत आज इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शुरू की गई योजना अटल भूजल अब धरातल स्तर पर सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी के भविष्य के लिए ओर खेती के लिए पानी की एक-एक बूंद कीमती है,यदि समय रहते हम इसे नही बचा पाए तो यह आने वाले समय में हम सभी के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि खेतों में सिचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्यूबल से भी भूजल की बर्बादी हो रही है,इसकी अपेक्षा हम सब ने फसल की सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिचाई विधि अपनानी चाहिए।
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अटल भूजल योजना व जल शक्ति अभियान के प्रति संदेश देने के लिए रंगोली,पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता में रुचि लेकर पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश बड़े उत्तम ढंग से प्रदर्शित कर जल बचाव के लिए उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से पानी को व्यर्थ ना बहाने, वर्षा के पानी का संग्रहण, दांत साफ करते समय नल खुला नहीं छोड़ना,गाड़ी साफ करते हुए पाइप के माध्यम से जल का उपयोग ना करके गीले कपड़े से साफ करने के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर अटल भूजल योजना की क्षेत्रीय टीम सहित सरपंच संदीप सिंह ,किसान रामकिशन कादियान, जिले सिंह व राकेश आदि मौजूद रहे।

Comments