मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
BOL PANIPAT , 20 नवंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने रविवार को जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का बूथों पर जाकर निरीक्षण किया और कार्य में लगे बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्य की नोडल अधिकारी एडीसी वीना हुड्डा ने भी बूथों पर जाकर देखा और पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने निरीक्षण के दौरान मौक़े पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की।उन्होंने जिला के सभी खण्ङो के बीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सबंधित ग्राम पंचायतों में इस कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए मैं मुनियादी करवाये।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले मे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसे लेकर 9 नवम्बर को एकीकृत मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया था। इस ड्राफ्ट के अंतर्गत कार्यक्रम में 9 नवम्बर से शुरू होकर 8 दिसम्बर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 26 दिसम्बर दावे व आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि होगी।
उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में किसी चीज को लेकर आपत्ति है तो वह अपनी त्रुटि को ठीक करवा सकता है। इस अभियान के अन्तर्गत 19 व 20 नवम्बर के बाद अब 3 व 4 दिसम्बर को नए वोट बनने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जनवरी 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Comments