Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं , बल्कि देश के भविष्य की योजनाओं की मजबूत आधारशिला है जनगणना : उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 10, 2026 Tags: , , , , ,

हमारी जनगणना, हमारा विकास: नागरिक दें सटीक जानकारी

सुरक्षा के साथ पारदर्शी गणना, हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य”

उपायुक्त ने नागरिकों से सही जानकारी देने की कि अपील

जनगणना में पूरी सुरक्षा, देश के विकास में आपका योगदान

BOL PANIPAT , 11 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य पूरी गति से जारी है। जिला प्रशासन की ओर से घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे निडर होकर सही और सटीक जानकारी दें। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जनगणना के दौरान प्रदान की गई प्रत्येक जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और इसका इस्तेमाल केवल देश के विकास और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होगा।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य की योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जनगणना के आंकड़ों का उपयोग करती है, ताकि सुविधाएं वास्तविक जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।”
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती हैं। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत नागरिकों द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य विभाग, एजेंसी या व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जाती। यह जानकारी केवल राष्ट्र निर्माण से जुड़ी नीतियां तैयार करने और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए प्रयोग की जाती है।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे “हमारी जनगणना, हमारा विकास” की भावना के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। सही जानकारी देकर हर व्यक्ति देश के विकास में अहम योगदान दे सकता है।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। गणनाकारों की भूमिका केवल आंकड़े एकत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में विश्वास पैदा करना भी उनकी जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे निडर होकर सही जानकारी दें और जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना सिर्फ सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास का मजबूत माध्यम है।

Comments


Leave a Reply