Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में.

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 21, 2022 Tags: , , , , , ,

वरिंदर शाह बुल्ले शाह ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार व दलाली के मुद्दे पर प्रदर्शन किया.

BOL PANIPAT : नगर निगम पानीपत के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने में कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर जहां पहले भाजपा के पार्षद सवालिया निशान लगाते नजर आते थे वहीं अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी नगर निगम की कार्यप्रणाली से आमजन को हो रही तकलीफों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर मैदान में आ गई है ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह बुल्ले शाह के नेतृत्व में नगर निगम पानीपत के कार्यालय के बाहर आज शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया ।जहां एक और प्रदर्शन में निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि प्रदर्शन में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे ।
प्रदर्शन में नगर निगम की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट लोग तो पहुंचे ही मगर ऐसे लोग भी काफी संख्या में पहुंचे जिन की शिकायतों का समाधान अब तक नहीं हो पाया। जिन की मूलभूत समस्याओं का हल भाजपा पार्षद व नेता नहीं कर पा रहे।

महावीर कॉलोनी के साथ घरों में पिछले डेढ़ महीने से पीने का पानी नहीं आ रहा है ।ट्यूबवेल के खराब हो जाने के कारण स्थानीय निवासी पिछले लंबे समय से दूरदराज से बाल्टियां ढोकर पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं ।क्षेत्र की महिलाओं को जब कांग्रेस के धरने प्रदर्शन का पता चला तो वह भी प्रदर्शन में भाग लेने पहुंच गयी। पूर्व पार्षद पति बलजीत सिंह निष्ठावान कांग्रेसी हैं उन्होंने वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

आपको बता दें कि नगर निगम पानीपत में मेयर व सभी पार्षद भाजपा के हैं। वरिंदर शाह बुल्ले शाह ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार व दलाली के मुद्दे पर प्रदर्शन कर साबित करने की कोशिश की है कि नगर निगम में भाजपा पार्षद व मेयर इन मुद्दों को हल करने में फेल साबित हुए हैं ।आमजन के नगर निगम संबंधित काम ना होने के चलते दलालों की सक्रियता लगातार बढ़ी है।

बुल्ले शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि निगम में दलाली करने वाले लोगों को सरकार द्वारा लाइसेंस जारी कर देनी चाहिए ताकि आम आदमी को यह दुख ना हो कि वह दलाली के पैसे दे रहा है और दलालों के माध्यम से उसके काम हो पाए।

बरहाल कहा जा सकता है कि प्रदर्शन से वरिंदर शाह ने साबित किया है कि शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ चुकी है। लगातार कार्यक्रम आयोजित करके वरिंदर शाह उन लोगों पर भी नजर बनाकर रखेंगे जो उनकी एक कॉल पर अपने पूरी टीम के साथ आयोजन में पहुंच रहे हैं व कांग्रेस के लिए दिन रात लगे हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कुछ महीने लगातार कार्यक्रम चलाकर उन लोगों की छटनी की जाएगी जो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर अपनी सशक्त भूमिका निभा पाएं।

Comments