संगठनात्मक प्रवास के दूसरे दिन कई जिलों के दौरे पर रही सुनीता दांगी
BOL PANIPAT : चंडीगढ़,6 अक्टूबर, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा पांच राज्यों की महिला प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा के 22 जिलों में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को जाना तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थियों से मिल राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी शुक्रवार को दूसरे दिन के संगठनात्मक प्रवास पर हिसार आई भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्लाका शरद साल्वी के साथ विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल हुई।
सुनीता दांगी ने कहा की महिला मोर्चा की सदस्य हरियाणा में पिछले 9 वर्षों के दौरान हुए विकास को देखकर प्रफुल्लित नजर आई। स्थानीय महिला मोर्चा की ईकाइयों ने अपने अपने जिलों में पधारी वरिष्ठ सदस्यों को न केवल हरियाणा की मेहमाननवाजी से अवगत करवाया बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक तथा सामजिक प्रोग्राम में भी उनकी मौजूदगी रही। महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने बताया की दूसरे दिन के प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने खुद हिसार/फतेहाबाद/सिरसा जिलों का दौरा कर प्रवास पर हरियाणा आई महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ मिली तथा उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

Comments