अनुज अहर ने बास्केटबॉल की नेशनल टीम में पाया दूसरा स्थान
BOL PANIPAT : मतलौडा 23 नवंबर(कविता)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 14 से 21 नवंबर तक खेली गई 47 वीं नेशनल सब जूनियर अंडर 13 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऋषिकुल स्कूल के छात्र अनुज अहर व प्रीति जोंधन ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें लड़कों की टीम ने नेशनल में द्वितीय एवं लड़कियों की टीम पहली बार लगातार मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। अनुज व प्रीति द्वारा खेल में अपने स्कूल ,जिले के साथ हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल द्वारा दोनों बच्चों के साथ कोच दिलीप शर्मा व दीपक का जोरदार स्वागत किया गया।

Comments