Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड 

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at October 4, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने 88.8 मीटर थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।एक्स पर उनके जीत की खबर टॉप ट्रेडिंग में दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है।आपको बता दें कि घुटने की पुरानी चोट में दर्द होने की वजह से उनके प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापिस लेकर बाहर रहने का फैसला किया था वह इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रहे थे। एशियन गेम्स की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो तकनीकी कारणों (ग्लिच) की वजह से इनवेलिड हो गया था।उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 84.49 मी जैवलिन थ्रो किया। उनका तीसरा प्रयास फॉउल रहा। चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.8 मी जैवलिन फेंका। पांचवे प्रयास में 80.80 मीटर जैवलिन फेंका वा उनका छठा प्रयास फाउल रहा।
प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी 88.88 मीटर से अधिक जैवलिन थ्रो नहीं कर पाया इस प्रकार नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा के द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर पानीपत में उनके गांव खंडरा में लड्डू बताकर जीत की खुशी मनाई गई। नीरज चोपड़ा के परिवार में खुशी का माहौल है। दादा धर्म चोपड़ा,पिता सतीश चोपड़ा,चाचा भीम चोपड़ा सबने जीत की खुशी जाहिर की व लड्डू बांट कर बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का मुंह मीठा करवाया।

Comments