आसन कलां गांव के 251 बच्चों की वितरित की कापियां
BOL PANIPAT : मतलौडा 23 नवंबर (कविता)। आसन कलां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में श्री फॉउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कापियां बांटी गई। श्री सीमेंट के उपमाहप्रबन्धक देवेंद्र माथुर ने बताया की श्री फॉउंडेशन ट्रस्ट के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम सर्व शिक्षा के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के 251 बच्चों का कॉपियां बांटी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अनीता ,राजपाल शास्त्री , सुशिल ,वीरेंद्र ,समयदीन ,मोनू ,कुलदीप ,देवेंद्र माथुर ,सोमवीर सिंह ,प्रियंका सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments