मीडिया सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
BOL PANIPAT : मीडिया सेंटर संचालन समिति के प्रधान राकेश भयाना व उनकी समस्त टीम की अगुवाई में मीडिया सेंटर पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने होली के पर्व पर सभी पत्रकारों को एक सूत्र में बांधने की बात कहते हुए कहा कि सभी को गीले शिकवे भूलकर होली का पर्व मनाना चाहिये। मीडिया सेंटर पर सभी अतिथियों व पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया।
मीडिया सेंटर संचालन समिति के प्रधान राकेश भयाना ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया का स्वागत करते हुए कहा कि होली के पर्व पर मीडिया सेंटर संचालन समिति सभी पत्रकारों के साथ एकजुट होकर काम करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में मीडिया सेंटर संचालन समिति लेखनी से ऊपर उठकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और आने वाले 3 सालों में उनकी पूरी टीम अनूठी मिसाल पैदा करेगी।

मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है ।इस त्यौहार पर पिछली सब बातों को भूल कर सबको गले लगा कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार एक मंच पर इकट्ठा होकर सांसद व सभी विधायको के साथ आपस में एक दूसरे से संवाद कार्यक्रम का आयोजन करें ।सांसद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा। सांसद ने खासतौर पर सोशल मीडिया के जुड़े लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि सभी हमारे साथी हैं। हम उन्हें साथ लेकर चलें
ताकि उन्हें भी सीखने का कुछ मौका मिले ।वही इस कार्यक्रम में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को भी बेहतरीन फिल्म बताया।

इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पत्रकार समाज का एक आईना होते हैं। हम आशा करते हैं कि समाज में बुराइयां है और जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं पत्रकार उन्हें नाम के साथ उजागर करें ।ताकि भविष्य में ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों का लोगों को पता चल सके।
होली मिलन के अध्यक्ष उद्योगपति विनोद धमीजा ने कहा कि सभी पत्रकारों को मिलकर समाज हित के कार्य करने चाहिए ।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी पत्रकारों को बधाई दी।
इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर हरियाणा सरकार रणदीप घणघस, जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता व भाजपा कार्यकर्ता नवीन भाटिया ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए इस सफल आयोजन के लिए मीडिया सेंटर संचालन समिति के सभी सदस्य और पत्रकारों को बधाई दी।

मीडिया सेंटर संचालन समिति समिति ने वरिष्ठ पत्रकार सतीश भारद्वाज, समिति के संरक्षक विनोद पंचाल ,पूर्व प्रधान मुकेश टंडन ,पूर्व उपप्रधान विकास चौधरी, सुभाष राय ,दैनिक भास्कर के एचआर मैनेजर दीपक मलिक ,समालखा इसराना से आए सभी पत्रकार साथियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया सेंटर संचालन समिति के महासचिव व राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय गाहल्याण को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर उप प्रधान राम मेहर कौशिक ,सह सचिव संदीप भौरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव विजय गाहल्याण, प्रवीण ठाकुर सनी कथूरिया का कार्यक्रम को सफल करने में विशेष सहयोग रहा ।
होली मिलन समारोह में मोहन ,सतीश ,सुखजिंदर,राजिंदर फोर,शाम कामरा,कुलदीप राठी ,सचिन कपूर,अरविंद, अजय ,महिपाल ,जतिन आशु ,बलराज ,पुरुषोत्तम उमेश त्यागी व जिले के सभी पत्रकार मौजूद रहे

Comments