Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 7 मई को. जयंती मनाने को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया. 


BOL PANIPAT : आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 7 मई को मनाने जा रहे जयंती को लेकर के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा और नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के प्रधान राजकुमार राणा के नेतृत्व में साथियों के साथ बबैल रोड की भारत नगर, दुर्गा कॉलोनी ,रामनगर व जगदीश नगर में घर घर जाकर के जनसंपर्क किया और लोगों से 7 मई को सुबह 7:00 बजे पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर पर पहुंचने की अपील की इस अवसर पर सतपाल राणा ने कहा है कि शोभा यात्रा प्राचीन देवी मंदिर से शुरू होकर के राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 में जाएगी और वहां पर मुख्य अतिथि पानीपत के पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत का भव्य स्वागत करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी शोभा यात्रा को सुबह 7:00 बजे पानीपत ब्लॉक समिति के चेयरमैन भाई दीपक राणा ददलाना व गांव ददलाना व डुमियाणा के सरपंच चरणजीत सिंह राणा, रामपाल राणा ,हरी झंडी दिखाकर के रवाना करेंगे इस कार्यक्रम को सर्व समाज यानी 36 बिरादरी मिलकर के मनायेगी जिसका घर घर जाकर के न्योता दिया गया है राणा ने कहा है कि महाराणा प्रताप अपने देश के लिए लड़े और उनको 36 बिरादरी ने साथ दिया इस अवसर पर शक्ति संगठन के प्रधान जसवीर राणा, राकेश चौहान ,संजीव राणा ,अतर सिंह सैनी ,धर्मेंद्र पाल ,रविंद्र सिसोदिया ,अनिल कुमार, युवा अध्यक्ष पिंटू राणा ,नसीब सिंह राणा ,महेंद्र राणा ,कुशल पाल राणा, संतोष रावत ,विकास राणा , बलदेव अरोड़ा हनुमान, राम सिंह राणा आदि लोग उपस्थित रहे

Comments