Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


गीता महोत्सव में पहुंचे विभिन्न स्कूलों के लगभग 3 हजार स्कूली बच्चे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 2, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 दिसंबर। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव में उत्सव का मौहोल था। प्रथम दिन नगर के विभिन्न स्कूलों के करीब 3 हजार स्कूली बच्चों विभिनन स्टॉलों पर पहुंच कर जहां नवीनतम जानकारियां हासिल की वहीं मंच पर कलाकारों द्वारा दी जा रही हरियाणवी प्रस्तुतियों व नृत्यों का आनन्द भी लिया।
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में  ढोल-नंगाड़ा पार्टी, करतब दिखाते कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र थे। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि कलाकार हमेशा उत्साह बढ़ाने का कार्य करते हैं। उपायुक्त ने इस मौके पर कलाकारों का हौंसला बढाया व गीता महोत्सव में गीता महोत्सव की बधाईयां दी।

Comments