रूचि और क्षमता के अनुसार अपने व्यवसाय का चयन करना चाहिए : प्रेरणा डावर
BOL PANIPAT : जीवन में सही कैरियर का चुनाव और उसे उचित धन कमाना हर मनुष्य के जीवन का आवश्यक अंग है ।आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में गीता विश्वविद्यालय से डॉक्टर प्रेरणा डावर ने कैरियर कैसे बनाएं इस विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित किया ।कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं की सभी संतो की छात्राओं ने इस कार्यशाला में अपनी रूचि दिखाई। डॉक्टर प्रेरणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी को अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार अपने व्यवसाय का चयन करना चाहिए ।तथा अनुशासन और क्रियाशीलता से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए ।यदि हम पूरी तन्मयता से किसी भी कार्य को करते हैं तो सफलता निश्चित रूप से ही प्राप्त होती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा में डॉक्टर प्रेरणा डाबर का धन्यवाद किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्य शालाएं सही व्यवसाय चुन्नी और कार्यप्रणाली सीखने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं ।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं भी उपस्थित रही।

Comments