श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मनाया जाएगा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस.
BOL PANIPAT , 6 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार 7 दिसम्बर को लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक नैचुरोपैथी एक समग्र आयुर्विज्ञान विषय पर अपना व्याख्यान देंगे और कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान भी विशेष रूप से भाग लेंगे। यह जानकारी श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश भयाना ने दी।

Comments