Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


चिरायु हरियाणा योजना के तहत गांव खोतपुरा के स्वास्थ्य केन्द्र में वितरित किए गए आयुषमान कार्ड

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 25, 2022 Tags: , , , ,

 ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

BOL PANIPAT : 25 दिसंबर।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोतपुरा गांव के स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को सुशासन दिवस के उपलक्ष में आयुषमान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक महिपाल ढांडा ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
विधायक महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत महान दिवस है क्योंकि आज के दिन ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। इस दिन को पिछले कई वर्षो से केन्द्र व प्रदेश सरकार सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह सबसे प्रथम विजन है कि जीरो टोलरेंस नीति के अनुसार लोगों को पारदर्शी शासन व प्रशासन मिले। इसी के साथ-साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की भलाई के विजन पर लगातार विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक व एसडीएम विरेन्द्र ढुल द्वारा चिरायु हरियाणा योजना के लाभार्थियों को मौके पर ही आयुषमान कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को भी वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Comments